Breaking News

ट्रेचिंग ग्राउंड की रिक्त भूमि पर बनेगा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क : महापौर और निगम आयुक्त ने बेहतर प्लान बनाने अधिकारियों को दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी इंडस्ट्रियल पार्क योजना का दुर्ग नगर निगम में क्रियान्वयन शुरू हो गया है। शहरी औद्योगिक पार्क रीपा केंद्र का निर्माण करने महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियोंको बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। इस दौरान एमआईसी मेंबर दीपक साहू, संजय कोहले, भोला महोबिया, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद थे।

उन्होंने गोकुल नगर गौठान और पोटियाकला ट्रेचिंग ग्राउंड का अवलोकन करने के बाद पोटियाकला ट्रेंचिंग ग्राउंड की रिक्त भूमि को चिन्हित किया। रीपा केन्द्र में छोटे-बड़े पौधे लगाने के निर्देश दिये। कृषि उत्पादों और वनोपजों के प्रसंस्करण और ग्रामोद्योग संबंधी गतिविधियों के माध्यम से रीपा केंद्र में बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलाओं और शहरी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जाएंगे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!