Breaking News

महापौर धीरज बाकलीवाल ने नागरिकों को हरेली पर्व की बधाई दी : दुर्ग शहर में 17 को शुरू होंगे छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम द्वारा 17 जुलाई को हरेली पर्व के अवसर पर पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान में सुबह 9.30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गौठान में वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद 10.30 बजे शीतला तालाब के आसपास पौधे लगाए जाएंगे। 11.30 बजे पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम परिसर में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ किया जाएगा।

विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा खेलों का शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, सभापति राजेश यादव, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, राज्य मदरसा बोर्ड के चेयरमेन अलताफ अहमद, निगम के वित्त प्रभारी दीपक साहू के अलावा समस्त एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेन, पदाधिकारीगण और निगम अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!