द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने आज शहर के कई इलाकों का भ्रमण किया और पानी का जमाव न होने देने सख्त निर्देश दिये। बोरसी इलाके का निरीक्षण करते हुए कुछ स्थानों पर पानी निकासी की समस्या की जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त ने ऐसे सभी स्थानों पर कच्ची नाली खोदकर पानी की निकासी के निर्देश दिये।
स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि अधिकांश स्थानों पर यह कार्य किया जा चुका है। इस साल बोरसी क्षेत्र में जलभराव वाले स्थानों पर पानी जमाव नहीं हुआ है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सभी क्षेत्रों की सतत निगरानी करने और पुलिया, नालियों और नालों की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। नाली का कचरा पुलिया में अक्सर जाम होने की समस्या का तत्काल निराकरण करने कहा गया।
निगम आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने और पानी भराव की स्थिति में निकासी के इंतजाम करने अलर्ट रहें। कर्मशाला प्रभारी को तीनों पलियो में वाहन चालक व गाड़ियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया। निगम आयुक्त ने कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का निराकरण शीघ्र करने और दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
