द सीजी न्यूज
शहर में दंगा भड़काने की नीयत से पिछले दिनों सतनामी समाज के मंदिर में मुस्लिम समुदाय का झंडा लगाया गया था। मोहन नगर पुलिस ने इस बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए बताया कि तीन नाबालिगों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद ली और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान माना है कि देर रात सतनामी समाज के मंदिर में जाकर उन्होंने मुस्लिम समाज का झंडा लगाया था।
14 जुलाई को रमेश कोसरे ने मोहन नगर थाने में इस मामले की शिकायत की थी। कोसरे का कहना था कि कातुलबोड सतनाम भवन में 13 जुलाई की रात अज्ञात लोगों ने समाज विशेष का झंडा गुरु घासीदास मंदिर के ऊपर बांध दिया है। इससे समाज में काफी रोष है। इस घटना को काफी संवेदनशील मानते हुए एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने विशेष टीम का गठन किया।
सामाजिक सौहार्द्र न बिगड़े, इसका ध्यान रखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। मोहन नगर पुलिस व विशेष टीम ने बारीकी से सीसी टीवी फुटेज खंगालने का काम किया। मुख्रबिरों को भी आरोपियों की पतासाजी करने कहा गया। पुलिस को पता चला कि कातुलबोड में रहने वाले रवि जांगड़े ने अपने साथियों नागेश यादव, राजा निर्मलकर व अन्य साथियों के साथ मिलकर यह काम किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियो ने स्वीकार किया कि वे दंगा भड़काना चाहते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कवर्धा और बिरनपुर के बाद दुर्ग में दंगे भड़काने की आशंका जताई जा रही थी ? पुलिस की सक्रियता से आखिरकार साजिश का पर्दाफाश हो गया।
बड़ा सवाल ये है कि …
आरोपियों की असल मंशा क्या थी ?
असली साजिशकर्ता कौन हैं ? आरोपी किसके इशारे पर शहर में दंगा भड़काना चाहते थे ?
चुनाव से पहले शहर में दंगा भड़काने के पीछे कोई राजनीतिक साजिश तो नहीं ?
बड़ा सवाल ये भी है कि क्या पुलिस इन सवालों का जवाब देगी ???
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
