Breaking News

केंद्र के समान डीए और गृह भाड़ा वृद्धि सहित सभी फैसले ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ ने गजमाला पहनाकर जताया आभार

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शासकीय कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गजमाला पहनाकर उनका आभार जताया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि केंद्र के समान डीए और गृह भाड़ा वृद्धि सहित सभी फैसले कर्मचारी हित में ऐतिहासिक हैं। इन सौगातों से प्रदेश भर के शिक्षकों सहित सभी कर्मचारियों में हर्षाेल्लास की लहर है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी, कृष्ण कुमार नवरंग, भूपेंद्र सिंह बनाफर, शंकर साहू, शिव सारथी,  विक्रम राय, धर्मदास बंजारे, चेतन कुमार बघेल, कमल दास मुरचले सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!