Breaking News

डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल दुर्ग में पहली न्यूरो सर्जरी सफल

  • राज्य में इकलौता हॉस्पिटल जहां न्यूरो सर्जन नियुक्त

द सीजी न्यूज

दुर्ग । डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉ वाय के शर्मा के नेतृत्व में दुर्ग जिला चिकित्सालय ने एक और उपलब्धि हासिल की है। जिला चिकित्सालय दुर्ग पूरे राज्य में एकमात्र ऐसा जिला हॉस्पिटल है जहां पर न्यूरो सर्जन की पदस्थापना हुई है। जीरो रेफरल की रणनीति पर कार्य करते हुए आज पहला न्यूरो सर्जरी केस सफलतापूर्वक किया गया।

जिला चिकित्सालय दुर्ग में हीरा बाई (80 वर्ष) के Lumbar spine का ऑपरेशन डॉ कुलदीप सिंह और डॉ. बसंत चौरसिया, डॉ श्रीकांत वर्मा द्वारा किया गया। ऑपरेशन में स्टाफ नर्स शिबेन के साथ ही रमेश की अहम भूमिका रही।

डॉ बसंत चौरसिया ने बताया कि महिला घर में ही गिर गई थी, जिसके कारण महिला की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इस कारण मरीज उठ-बैठ नहीं पा रही थी। असहनीय दर्द से बुजुर्ग महिला परेशान थी।

ओपीडी में चेकअप करने के बाद डॉ कुलदीप सिंह ने ऑपरेशन करने की सलाह दी। उनका मेडिकल चेकअप कराने के बाद मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। मरीज एकदम स्वस्थ है। इस उपलब्धि पर जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर ने जिला अस्पताल के स्टाफ और सिविल सर्जन डॉक्टर वाय के शर्मा को बधाई दी है।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!