Breaking News

शहर में पेंडिंग निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों पर भड़के महापौर : आयुक्त ने भी सख्त नाराजगी जताई : कार्यों को जल्द पूरा करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम के डाटा सेंटर में महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आज विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में लोक कर्म विभाग प्रभारी अब्दुल गनी, कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, दिनेश कुमार नेताम सहित सभी इंजीनियर मौजूद रहे।

सबसे पहले अमृत मिशन योजना के अधिकारियों को जवाबतलब किया गया। शक्ति नगर और आर्य नगर की नव निर्मित पानी टंकी को 15 दिनों के भीतर शुरू करने और पानी की टेस्टिंग करने कहा गया। उन्होंने कहा कि शटडाउन लेकर इंटरकनेक्शन का कार्य शुरू करें। बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें।

महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शहर में आधे-अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए सभी विकास कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। महापौर और आयुक्त ने पेंडिंग निर्माण कार्यों की रिपोर्ट मांगी। विभिन्न निर्माण कार्यों में लेटलतीफी होने पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।जल्द सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि निर्माण कार्यों में लेटलतीफी को लेकर प्रभारी अब्दुल गनी की मौजूदगी में कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता सभी ठेकेदारों की बैठक बुलाएं और निर्माण कार्यों को तत्काल पूरा कराएं। शीघ्र ही अधिकारियों की बैठक बुलाकर दोबारा समीक्षा की जाएगी।

बैठक में ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट निर्माण कार्य के साथ ही विधायक निधि, सीमेंट सड़क, नाली निर्माण, गार्डन, डामरीकरण, पेवर ब्लाक, गौरवपथ चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य, सार्वजनिक शौचालय के साथ अन्य मदों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा गया। आयुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यो के प्रति अधिकारी गंभीरता दिखाएं। बैठक में सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, वीपी मिश्रा, आरके पालिया, संजय ठाकुर, श्वेता महलवार, भारती ठाकुर, पंकज साहू के अलावा अमृत मिशन के कपीश दीक्षित मौजूद रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!