Breaking News

खुले में कचरा फेंकने और सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल रखने पर अफसरों ने वसूला जुर्माना

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम प्रशासन द्वारा खुले में कचरा फेंकने या सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल फैलाकर रखने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। निगम अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अलग-अलग वार्डों में सरप्राइज चेकिंग की जाएगी। इस दौरान कचरा फेंकने या सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल रखने की शिकायत मिलने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा।  

नगर निगम के बाजार विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के वार्ड क्रमांक 60 में विभिन्न स्थानों पर  गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की। जुनवानी रोड में वंदना स्टील के संचालक से नाली के ऊपर बिल्डिंग मटेरियल रखने और कचरा फैलाने के कारण तीन हज़ार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। जगदंबा डेयरी के संचालक से प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने के कारण दो सौ रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

अमितेश हेल्थ सेंटर के सामने गंदगी फैलाने पर एक हज़ार का जुर्माना वसूल किया गया। बाजार व स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि लगातार शिकायत मिलने के कारण कार्रवाई जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान सहायक बाज़ार अधिकारी थानसिंह यादव, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, संकेत धर्माकर, बलदाऊ पटेल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!