Breaking News

आधार कार्ड अपडेट / आयुष्मान कार्ड बनाने इन वार्डों में शिविर

द सीजी न्यूज

फाइल फोटो

दुर्ग/ शहर में आधार अपडेट करने और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 27 जुलाई से 29 जुलाई तक शीतला मंदिर प्रांगण वार्ड 6 में शिविर लगाया जाएगा। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि आमतौर पर आधार अपडेट न होने से आयुष्मान कार्ड बनाने में समस्या आ रही है। इसी कारण वार्डवार आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही आधार अपडेट करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आधार कार्ड/आयुष्मान कार्ड के लिए 28 से 29 जुलाई तक सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल शनीचरी बाजार वार्ड क्रमांक 31 में, 27 से 29 जुलाई तक राम मंदिर गौरा चौरा वार्ड 37 में, 31 जुलाई से 2 अगस्त श्रमिक भवन वार्ड पार्षद के निवास के पास वार्ड 15 में, 31 जुलाई से 2 अगस्त तक पार्षद हमीद खोखर के निवास के पास वार्ड 41 में,  3 अगस्त से 5 अगस्त तक यादव छात्रावास वार्ड क्रमांक 28 में, पटेल धर्मशाला गया नगर वार्ड क्रमांक 5 और शिव मंदिर गिरधारी नगर वार्ड क्रमांक 9 में शिविर का आयोजित किया जाएगा।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!