द सीजी न्यूज
अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिग अंजोरा, दुर्ग द्वारा संचालित व पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य एवं आयुष विश्वविद्यालय द्वारा समबद्धता प्राप्त बी.एस.सी. नर्सिग पाठ्यक्रम तृतीय वर्ष के परिणाम घोषित किए गए। कॉलेज का परिणाम शत् प्रतिशत रहा।
बी.एस.सी नर्सिग की कुमारी कोमल (78.50%) प्रथम श्रेणी, कु.मोनीता (78.40%) द्वितीय श्रेणी, कु. पलक (76.10%) तृतीय श्रेणी और कु. जूही (75.50%), कु. निधि (75.20%), कु. जानवी (74.70%), कु. पूनम (74.10%), कु. जागृति (73.60%), कु. वैष्ण्वी (73.50%), कु. पुष्पिका ने (73.10%) अंक प्राप्त किया।
इन स्टूडेंट्स ने अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग को गौरवान्वित किया। यहां के स्टूडेंट्स इंडियन नर्सिंग कांउसिल द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई कर विद्यार्थी प्रायोगिक अनुभव के लिए जवाहर लाल नेहरू सेक्टर – 09 हॉस्पिटल भिलाई में प्रशिक्षण के लिए जाते है। महाविद्यालय में योग्य अनुभवी शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से विद्यार्थीयों के अध्ययन के अलावा उनके व्यक्तित्व विकास पर भी योगदान दिया जाता है।
महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे छात्रावास, मेस, बस, महाविद्यालय परिसर के अंदर बैंक, ए.टी.एम. लाइब्रेरी उपलब्ध कराई गई है। कम्युनिटी प्रशिक्षण हेतु विद्यार्थियों को नगपुरा ले जाया जाता है। यहॉ प्रशिक्षण प्राप्त कर स्टूडेंट्स ने विशेष उपलब्धि हासिल की है।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रभा पाण्डेय, उप प्राचार्य पूर्णिमा अमित दास, वरिष्ठ शिक्षिका अनिता राजेश (एसोसिएट प्रोफेसर.), जिया सजीव (एसोसिएट प्रोफेसर ), एनी (एसोसिएट प्रोफेसर ), सुसीकरण (असिस्टेंट प्रोफेसर.), रूपा साहु (असिस्टेंट प्रोफेसर.), गरिमा साहू (असिस्टेंट प्रोफेसर), हेमंत वर्मा (असिस्टेंट प्रोफेसर) द्वारा स्टूडेंट्स को लगातार मार्गदर्शन दिया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. बी.एस. भाटिया, संचालक आशीष अग्रवाल, डॉ. मनीष जैन, संजय अग्रवाल द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। समस्त अपोलो परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
