
द सीजी न्यूज
बुधवार को मुस्लिम कम्यूनिटी भवन, तकिया पारा दुर्ग में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन दुर्ग के बेनर तले यादे मौला हुसैन व करबला के 72 शहीदों की याद में मुस्लिम समाज ने १३१ यूनिट ब्लड डोनेट कर मौला हुसैन वा शोहदाए करबला को याद किया।
करबला में जिस तरह मौला हुसैन अलैहिस्सलाम ने दीन के खातिर अपनी और अपने घर वालों की कुरबानी दी, उस कुर्बानी को याद करते हुए मुस्लिम समाज के नौजवानों और समाज की महिलाओं ने रक्तदान शिविर में शामिल होकर ब्लड डोनेट किया।
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी दुर्ग के सदर मोहम्मद अजहर पटेल, CTB फाउंडेशन के अध्यक्ष मो.आरिफ अशरफी तिगाला, अक्सा मस्जिद के सदर मो. शरीफ़ खान, मो. इशाक अली, मो. शाहिद भिंसरा, सैयद कैफ अली, मो. लतीफ खोखर, मो. जुनैद आज़मी, मो. अहमद चौहान, मो. नदीम खान, मो. जुनैद खान, मो. अरशद भिंसरा, मो. अकरम कुरैशी, मो इम्मू मोहम्मद, फिरोज खोखर, मो. लक्की, मो. जुनैद चौहान, मो. जावेद रजा, मो. पप्पू, मो. रजा गहलोद, मो. अल्ताफ चौहान, मो. पप्पू भाई, मो. मोहसिन, मो. शकील चौहान, मो. शिब्बू भिनसरा, पप्पू खान, तहसीन शेख, अंजुम गहलोद, निशा परवीन, रुबीना फातिमा, फरहीन तिगाला, फातिमा गहलोद ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर में नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया, विकास जायसवाल, मोहित अग्रवाल ने शिविर में उपस्थित रहकर सहयोग किया। शिविर में जयदीप ब्लड बैंक के कर्मियों ने भी सहयोग किया। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन दुर्ग के सदस्यों को साधुवाद दिया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


