द सीजी न्यूज
दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ शान्ति समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि समस्त धार्मिक उत्सव में किसी भी प्रकार की वाद- विवाद न होने पाए। आम नागरिक को किसी भी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो। उन्होनें नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक उत्सव के दौरान शहर में जगह-जगह धार्मिक झण्डे लगाए जाते हैं, उन झण्डों को समय निर्धारित कर नियत समय में निकाल लिया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि धार्मिक उत्सव के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं होना चाहिये। सभी धर्म के प्रमुख उत्सव को शान्ति पूर्वक मनाएं। धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होना चाहिए। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने कहा कि झण्डे का निरादर नहीं होना चाहिये। जुलूस के दौरान हथियारों का इस्तेमाल न हो। बैठक में समाजिक संगठनों के पदाधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

