द सीजी न्यूज
भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई केंद्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से दो नए नाम जुड़े हैं। डॉक्टर रमन सिंह पहले से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहे हैं। अब पूर्व मंत्री लता उसेंडी और सांसद सरोज पांडे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
रमन सिंह की जिम्मेदारी को जस का तस रखा गया है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय कुछ साल पहले भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव पद पर रही। उन्हें महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया था। बाद में उन्हें संगठन की कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया। इस बार छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नड्डा की टीम में सरोज पांडेय को उपाध्यक्ष बनाकर महत्व दिया गया है। उनके अलावा आदिवासी वर्ग से पूर्व मंत्री लता उसेंडी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
