द सीजी न्यूज
बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान रायगढ़ से आए युवा संग्राम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया – आपके चेहरे की चमक का राज क्या है ? मुस्कुराते हुए सीएम ने जवाब दिया – मेरे चेहरे की चमक का राज छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की दुआ है।
जब कलेक्टर थे अजीत जोगी और स्टूडेंट थे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सक्ती के हसौद महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा दर्शनी रात्रे ने कहा कि कालेज स्टूडेंट हूं। सभी के कॉलेज जीवन में कुछ न कुछ किस्सा होता है। दर्शनी ने मुख्यमंत्री से उनके कॉलेज जीवन से जुड़ा किस्सा पूछा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हम लोग साइंस कॉलेज, रायपुर में मैथ्स लेकर पढ़े हैं। एक बार हॉस्टल में पंखा नहीं था। हमने तीनों हॉस्टल में पंखा लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अजीत जोगी जी उस समय कलेक्टर थे। वो आए और हमारी बात सुनी और 8 दिनों में हमारी मांग पूरी हो गई।

जांजगीर-चांपा जिले की युवा भारती देवांगन बीएससी फाइनल की छात्रा हैं। उसने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने छात्राओं की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। कन्या महाविद्यालय जांजगीर का एक मात्र विद्यालय है, यहां कमरों की कमी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों की संख्या और कमरे की जानकारी ली और कलेक्टर को 4 और कमरे बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही फिजिक्स और जूलॉजी का सत्र शुरू होगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
