Breaking News

महापौर ने शहर में विकास कार्यों का जायजा लिया : सभी काम जल्द पूरा करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के साथ शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। गंजपारा चौक से शिवनाथ नदी महमरा रोड पर सड़क चौड़ीकरण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने और तय समय सीमा के भीतर बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने कहा।

महापौर ने गौरवपथ का निरीक्षण करते हुए दोनों ओर बड़ी तादाद में फलदार और छायादार पौधे रोपने के निर्देश दिये। उन्होंने शहीद चौक के सौंदर्यीकरण कार्यों को जल्द शुरू करने कहा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, कुलेश्वर साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, संजय ठाकुर, हरिशंकर साहू, श्वेता महलवार सहित निगम के ठेकेदार मौजूद रहे। महापौर व आयुक्त ने शहर में सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!