Breaking News

21 परिवारों को मिले पक्के आवास : हितग्राहियों ने महापौर धीरज बाकलीवाल के प्रति जताया आभार

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान मोर आस के तहत आज डाटा सेंटर के सभागार में महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा लॉटरी के माध्यम से हितग्राहियों को आवास का आबंटन किया गया। इस मौके पर विधायक अरुण वोरा भी मौजूद रहे। लॉटरी प्रक्रिया में सबसे पहले शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के आधार पर भूतल में आवास आबंटित किया गया।

लॉटरी के माध्यम से पोटियाकला के 13, गोकुल नगर, पुलगांव के 4, सरस्वती नगर से 2 और गणपति विहार, मां कर्मा आवास से एक-एक  हितग्राही को आवासों का आवंटन किया गया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 174 किरायेदार श्रेणी के परिवारों को आबंटन किया जा चुका है और मोर मकान मोर चिन्हारी (झुग्गी) वाले कुल 296 लोगों को आवासों का आबंटन किया जा चुका है। आवास ऋण हेतु अनुबंध करते हुए 10 हितग्राहियों को लगभग 30 लाख तक के आवास ऋण उपलब्ध कराए गए हैं।

फॉर्च्यून साइट में जल्द ही 7 और लोगों को आवास आवंटित किये जाएंगे। इस अवसर पर एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव विशेष रूप से उपस्थित थे। नोडल अधिकारी दिनेश नेताम द्वारा हितग्राहियों को सूचित किया गया कि निगम द्वारा जल्द ही आबंटन पत्र जारी किया जाएगा। कार्यकम का संचालन सहायक नोडल अधिकारी जितेन्द्र समैया और आशुतोष ताम्रकार विषय विशेषज्ञ ने किया।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!