द सीजी न्यूज
सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत देते हुए सजा पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के चेयरमेन अलताफ अहमद ने कहा है कि यह सत्य की जीत है। नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक का फैसला करके लोकतंत्र की आवाज को मजबूत किया है। राहुल गांधी की आवाज अब फिर संसद में गूंजेगी। राहुल गांधी देश की जनता के अधिकारों की लड़ाई नई ताकत से लड़ेंगे।
अलताफ ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। मंहगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। राहुल गांधी ने देश में एकता और विभिन्न वर्गों में प्रेम-सद्भाव को बढ़ावा देने पर हमेशा जोर दिया है। पूरे देश की दुआएं राहुल गांधी के साथ हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
