Breaking News

अमृत भारत स्टेशन योजना पर CM भूपेश ने किया प्रहार : एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशन भी निजी हाथों में चले जाएंगे

द सीजी न्यूज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देश के 508 रेलवे स्टेशनों के रिडेवलपमेंट की आधारशिला रखी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना पर तीखे प्रहार किये हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। यह बहुत दुखद है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ग्रामीण बसाहट ज्यादा है। आवागमन के लिए सस्ता साधन ट्रेन है। कई घंटे देर से ट्रेन चलना या रद्द होना दुर्भाग्यजनक है। जिस तरह से एयरपोर्ट को चमकाया जाता है। बड़े लोग इन्वेस्ट करते हैं। रिडेवलपमेंट के बाद उसे नीलाम कर दिया जाता है। आने वाले दिनों में देश के बड़े-बड़े स्टेशनों का मॉडिफिकेशन करेंगे। फिर वह भी निजी हाथों में चला जाएगा।

आगामी 17 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहले भी प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आए थे और झूठ परोस कर गए हैं। राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर सीएम ने कहा कि सदस्यता रद्द करने में जितनी तत्परता हुई, उतनी तत्परता  सदस्यता बहाली में नहीं दिखा पाए। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गयास लेकिन उसके बाद भी कोई प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। इसका मतलब यही है कि राहुल गांधी से सत्ताधारी लोग कितना डरते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा देश की संपत्ति को बेचेंगे तो सभी स्तर पर विरोध होगा सारी संपत्ति को बेचा जा रहा है। अभी नगरनार बना भी नहीं और बेचने की तैयारी शुरू हो गई। तो इसका क्या विरोध नहीं होना चाहिए।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!