Breaking News

दुर्ग में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व ’स्वतंत्रता दौड़’ का आयोजन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दौड़ सुबह 8 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के मुख्य गेट से आरम्भ होकर आदर्श कन्या शाला, गांधी चौक, पटेल चौक, पुराना दुर्ग थाना, इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉम्पलेक्स चौक, पचरीपारा नया बस स्टैंड रोड से बस स्टैंड होकर चर्च रोड से होते हुए दोबारा मुख्य गेट रविशंकर स्टेडियम पहुँचकर समाप्त होगी।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दौड़ में विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, अध्यापक, खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक, समस्त शासकीय व अशासकीय अधिकारी-कर्मचारी और समस्त स्थानीय समाचार पत्रों के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!