Breaking News

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को : जिला स्तरीय आयोजन में शामिल होंगे शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को जिला स्तरीय आयोजन बीआईटी दुर्ग के ऑडिटोरियम हॉल में सुबह 11 बजे किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास संसदीय कार्य, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन, आयाकट, स्कूल शिक्षा व सहकारिता मंत्री रविन्द्र चौबे होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पाेरेशन के अध्यक्ष व विधायक अरूण वोरा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक देवेन्द्र यादव, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई के महापौर नीरज पाल, भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे और रिसली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!