Breaking News

शहर में 30 स्थानों पर बनाए जाएंगे बैडमिंटन कोर्ट : महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का जल्द होगा निर्माण

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम के डाटा सेंटर सभागार में आज महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई। बैठक में आयुक्त लोकेश चंद्राकर व एमआईसी सदस्यों समेत अधिकारी उपस्थित रहे। एमआईसी की बैठक में 25 एजेंडों पर बारी-बारी चर्चा कर सभी विषयों पर विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया।

बैठक में एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, संजय कोहले, ऋषभ जैन, दीपक साहू, भोला महोबिया, हमीद खोखर, सत्यवती वर्मा, जमुना साहू, शंकर ठाकुर, मनदीप सिंह भाटिया, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, गिरीश दीवान,आरके बोरकर, संजय ठाकुर, जावेद अली, पंकज चंद्रवंशी, थानसिंह यादव आदि मौजूद रहे।

बैठक में महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क यूआईपीए अंतर्गत स्वीकृत पुनरीक्षित स्थल की स्वीकृति दी गई। पुलगांव में भूमि की अनुपलब्धता के कारण अब पोटिया वार्ड क्रमांक 54 में इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप शहर के विभिन्न स्थानों पर 30 बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

बैठक में स्पैरो साफ्टटेक प्रा, लि. को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2017 से 2022 तक निगम क्षेत्र के संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर, शिक्षा उपकर, अन्य करों की वसूली के लिए अनुबंध कर नियुक्त किया गया था। कंपनी के अनुबंध को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा के बाद निर्णय लिया गया।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!