द सीजी न्यूज
हिंसा की आग में जलते हुए मणिपुर राज्य को 100 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन वहां हालात सामान्य नहीं हुए हैं। मणिपुर के सांसद लोरहो फोजे (BJP की सहयोगी पार्टी NPF यानी नागा पीपुल्स फ्रंट के नेता) ने कहा है कि ‘मैं संसद में बोलना चाहता था लेकिन मुझे संसद में बोलने का मौका नहीं मिला। मुझसे कहा गया कि गृह मंत्री ही बोलेंगे।’
फोजे ने कहा कि वे संसद के पहले दिन से ही सदन में मौजूद थे। राहुल गांधी ने मणिपुर के लिए अच्छा बोला। वे हिंसा के बाद ही मणिपुर गए थे और वहां के लोगों से बातचीत की थी। मणिपुर मुद्दे पर मेरा बोलना बहुत जरूरी था। हम इस मुद्दे को लेकर इमोशनल हैं। हम देश को बताना चाहते हैं कि वहां की स्थिति को लेकर पब्लिक कैसा महसूस कर रही है। सच यह है कि मेरा मणिपुर जल रहा है। 100 दिन से ज्यादा समय हो गया है लेकिन अभी तक हिंसा नहीं थमी है, ये दुखद है। मेरे लोग मारे जा रहे हैं, वे तकलीफ में हैं। हम लोगों से उम्मीद कर रहे हैं कि हमारे कठिन समय में भी हमारे पास कोई आएगा।
फोजे ने कहा कि वे बीजेपी के सहयोगी हैं लेकिन उन्हें अपने लोगों के लिए भी बोलना होगा। लोरहो पफोज ने बताया, ‘हमारे हाथ बंधे हुए हैं। हम बीजेपी के सहयोगी हैं इसलिए हमें कुछ आदेशों का पालन करना होगा। बीजेपी ने मणिपुर में, यहां तक कि पहाड़ी इलाकों में भी बहुत काम किया है लेकिन हाल ही में इस मुद्दे को जिस तरह से हैंडल किया गया, वह गलत है।’
एनपीएफ सांसद ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी हमारे विपरीत खेमे से हैं लेकिन जिस तरह से उन्होंने मणिपुर का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की उससे मैं प्रभावित हुआ। इस समय इसकी आवश्यकता है। प्रधानमंत्री के अभी भी मणिपुर मुद्दे पर ध्यान न देने से नाखुश हूं। हमें मरहम लगाने की आवश्यकता है, प्रधानमंत्री को जाना चाहिए था और जख्मों पर मरहम लगाना चाहिए था।’
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
