Breaking News

बीजेपी में शामिल हुए जोगी कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह : रिटायर्ड IFS बड़गैया ने भी थामा भाजपा का दामन

द सीजी न्यूज

जनता कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान रिटायर्ड IFS एसएसडी बड़गैया और धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व सीएम रमन सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े दल बीजेपी में शामिल होना मेरे लिए बेहद गौरव का पल है। 7 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी की रायपुर में रैली के दौरान धर्मजीत सिंह के बीजेपी ज्वॉइन करने की संभावना जताई जा रही थी। विधानसभा सत्र के दौरान भी वे बीजेपी विधायकों के साथ लामबंद होते रहे। आज रविवार को उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली।

धर्मजीत सिंह 1998 में पहली बार वो लोरमी से चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे।  साल 2003, 2008 में भी काग्रेस के टिकट पर लोरमी से विधायक बने। वर्तमान में वे मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से विधायक हैं। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के पूर्व सीनियर विधायक धर्मजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का गठन होने के बाद कांग्रेस छोड़ दी और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी में शामिल हो गए। वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें दो बार उत्कृष्ट विधायक का सम्मान भी मिल चुका है।

अमित जोगी ने जनता कांग्रेस से निकाल दिया था

धर्मजीत सिंह पिछले साल तक जेसीसीजे के विधायक थे। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद उनके पुत्र अमित जोगी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। अमित जोगी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि धर्मजीत सिंह लगातार अन्य दलों के संपर्क में रहकर अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हैं। अमित जोगी की नाराजगी इस बात से थी कि गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में धर्मजीत सिंह और बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा क्यों गए थे। प्रमोद शर्मा भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!