द सीजी न्यूज
दुर्ग/ गंजपारा स्थित मिलपारा एरिया में पुरानी गंजमंडी के पीछे व्यापारिक कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने किया। व्यापारिक कॉम्पलेक्स की सुविधा मिलने से व्यापारियों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र के व्यापारियों ने इसके लिए नगर निगम प्रशासन का ह्दय से आभार व्यक्त किया।
लोकार्पण कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, हेमंत तिवारी, पार्षद श्रद्धा सोनी, एल्डरमैन राजेश शर्मा, जिला कांग्रेस साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, योजना समिति सदस्य बृजमोहन तिवारी, चन्ने भाटिया, राकेश दुबे, पिंटू यादव, अनूप पाटिल, सतबीर शर्मा, राजू अग्रवाल, महेंद्र जैन, मनोज सिन्हा, श्याम टावरी, प्रकाश शर्मा, छोटेलाल यादव, राकेश सिन्हा के अलावा बड़ी संख्या मे वार्डवासी मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
