Breaking News

मिशन चंद्रयान 3 की टीम में शामिल चरौदा के युवा भरत कुमार के माता पिता का सांसद सरोज पांडेय ने किया सम्मान

द सीजी न्यूज

चंद्रयान मिशन 3 की टीम में छत्तीसगढ़ के चरौदा के युवा भरत कुमार भी शामिल हैं। आज सांसद सरोज पांडेय ने भरत कुमार के निवास जाकर उनके माता पिता का सम्मान फूलमाला से किया। सरोज ने इस मौके पर कहा कि हमारे लिए यह गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ का माटीपुत्र भरत कुमार चंद्रयान 3 की टीम के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में पूरे विश्व में भारत को अग्रणी बनाने में उनका अमूल्य योगदान आज भी है और भविष्य में भी चिरस्मरणीय रहेगा।

सरोज पांडेय ने आज चरोदा में स्थानीय पार्षद व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी सहित अन्य कार्यकर्ताओ के साथ उनके घर जाकर उनके माता पिता से मुलाकात की और उनके पुत्र की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। सरोज पांडेय ने फूल माला से उनके माता-पिता का सम्मान किया।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!