Breaking News

दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा से प्रत्याशी चुनने रायशुमारी करते रहे भाजपा पर्यवक्षक

द सीजी न्यूज

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी की जा रही है। प्रदेश के सभी विधानसभाओं में पर्यवेक्षक भेजे जा रहे हैं। दुर्ग जिले में दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा विधानसभा के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी करने शनिवार को पर्यवेक्षक पहुंचे।

दोपहर 12 बजे दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग शहर विधानसभा के पर्यवेक्षक 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व अध्यक्ष खूबचंद पारख पहुंचे और दुर्ग विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारियों से सामूहिक चर्चा की। उसके बाद वन टू वन चर्चा भी की। पारख ने पदाधिकारियों से कहा पार्टी ने 21 प्रत्याशियों का पहले ही चयन कर लिया है और शेष विधानसभा सीटों के लिए पार्टी पदाधिकारियों के मन की बात जानने के लिए वे यहां आए हैं। पार्टी में काम करने वाले सभी पदाधिकारी को टिकट मांगने का पूरा अधिकार है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी करती है। पार्टी के निर्णय को शिरोधार्य करना संस्कारित और अनुशासित कार्यकर्ता की पहचान है।

दोपहर 2 बजे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पदाधिकारी से सामूहिक और वन टू वन चर्चा की। शाम 4 बजे अहिवारा विधानसभा के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अहिवारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि ईमानदार कार्यकर्ता हमेशा पार्टी की जीत चाहता है। ईमानदार कार्यकर्ता के लिए विचारधारा और पार्टी के सिद्धांत महत्व रखते हैं। प्रत्याशी चयन के बाद उसका विरोध करना या घोषित प्रत्याशी को लेकर नकारात्मक टीका टिप्पणी करना पार्टी को धोखा देने के समान है। वर्तमान कांग्रेस सरकार की कारगुजारियों से पूरा प्रदेश त्रस्त है। इस सरकार से मुक्ति दिलाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के कंधों पर हैं।

इस दौरान विधानसभा दुर्ग संयोजक कांतिलाल बोथरा, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा संयोजक जागेश्वर साहू अहिवारा विधानसभा संयोजक रविशंकर सिंह, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, ललित चंद्राकर सहित सभी जिला पदाधिकारी व्यवस्था संचालन में सक्रिय रहे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!