द सीजी न्यूज
अंबिकापुर में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। करीब 40 सेकंड तक भूकंप से धरती हिलती रही। इसके कारण लोग दहशत में आकर घर से बाहर निकल गए। करीब 4.9 तीव्रता के भूकंप से कई लोग घर से बाहर बदहवास होकर बाहर की ओर भागे। रात करीब 8 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किये गए। अंबिकापुर में मौजूद लोगों का कहना है कि दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गए। दूसरी बार भूकंप का झटका पहली बार से ज्यादा तीव्र था। भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से करीब 4 किलोमीटर दूर बताया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
