- दुर्ग शहर के 1942 युवाओं को मिली बेरोजगारी भत्ते की पांचवी किश्त
द सीजी न्यूज
बोरसी वार्ड में बिल्डर द्वारा सड़क, नाली, पेयजल की सुविधा न देने की शिकायत मिलने पर विधायक अरुण वोरा ने आज रोड निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। मंदिर रोड न्यू सुन्दर नगर बोरसी के निवासियों ने वोरा से शिकायत करते हुए बताया कि नया मकान बनाने के बाद भी उन्हें मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने विधायक से मिलकर सड़क निर्माण की मांग की, जिसके बाद वोरा ने निगम आयुक्त के साथ क्षेत्र का दौरा किया। आज इसी कार्य का भूमिपूजन किया गया।
सुंदर नगर की महिलाओं ने राखी के त्योहार के अवसर पर सड़क निर्माण कार्य के भूमिपूजन के लिये वोरा को आमंत्रित किया। विधायक ने त्योहार के अवसर पर बहनों को तोहफे के रूप में बहुत जल्द रोड बनाने की बात कही। वोरा ने निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर को अतिशीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद गायत्री साहू, राजेश शर्मा, अंकृति, नवदीप, ममता, निशा, रीना साहू ,नरिन्दर कौर, अनुपमा, झरना, ज्योति चौबे, अजय पाल, सुंदर लाल श्रीवास्तव, परमजीत सिंह, बलवंत सिंह, रोनाल्ड, जयंत नायडू उपस्थित थे।
विधायक वोरा आज कलेक्ट्रेट में बेरोजगारी भत्ता हस्तांतरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां शहरी क्षेत्र के 1942 बेरोजगार युवाओं को भत्ते की पांचवी किश्त दी गई। वोरा ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री की पहल सराहनीय है। छत्तीसगढ़ में 129886 बेरोजगार युवाओं को 146 करोड़ 95 लाख कुल बेरोजगारी भत्ता की राशि अब तक आबंटित की गई है। दुर्ग शहर में अब तक युवाओं को 2 करोड़ 42 लाख 75 हजार रु आबंटित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर यादव, नेहा साहू, ममता राजपूत, निकिता सोनी, गोविंद वैष्णव सहित अन्य युवा उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


