Breaking News

ये कैसे राष्ट्रभ्राता … जिन्हें चुनाव करीब होने पर ही बहनों की याद आई … बीते 9 साल से महंगाई की मार झेलती बहनों की सुध क्यों नहीं ली ? – राजेंद्र साहू

  • दो सौ रुपए की कमी सौगात नहीं बहनों की उम्मीदों पर कुठाराघात है

द सीजी न्यूज 

पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू ने भाजपा नेताओं के बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि पिछले नौ साल से देश भर की महिलाओं को महंगाई की मार से रुलाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रभ्राता कैसे हो सकते हैं ? राजेंद्र ने कहा कि चुनाव सामने देखकर मोदी ने सिलेंडर के दाम 2 सौ रुपए घटाए हैं। 4 सौ रुपए मूल्य के सिलेंडर की कीमत 11 सौ रुपए करने वाले पीएम मोदी ने गैस सिलेंडरों में मामूली कमी की है। यह बहनों को सौगात नहीं, बल्कि उनकी उम्मीदों पर कुठाराघात है।

राजेंद्र ने कहा कि ये कैसे राष्ट्रभ्राता हैं जिन्हें चुनाव करीब होने पर ही बहनों की याद आती है। राष्ट्रभ्राता को 9 साल से महंगाई की मार झेलती बहनों की याद क्यों नहीं आई ? ये कैसे भाई हैं जो देश भर की बहनों को रसोई गैस, दाल, चावल, खाने का तेल, कॉस्मेटिक सामग्री, कपड़े सहित हर चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ाकर हर वर्ग को परेशान कर रहे हैं।

राजेंद्र ने तंज कसते हुए कहा कि जब रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं तो मोदी समेत सभी भाजपा नेता कहते हैं कि पेट्रोकेमिकल कंपनियां रेट बढ़ा रही है और जब दाम घटते हैं तो इसका श्रेय मोदी खुद लेने लगते हैं। भाजपा नेता उन्हें राष्ट्रभ्राता घोषित कर देते हैं। सच ये है कि बीते 9 साल से देशवासियों को महंगाई की मार से हलाकान करने के लिए केवल पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार ही जिम्मेदार हैं।

राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के लगातार आंदोलन और आगामी दिनों में राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में हार की आशंका से घबराकर ही गैस सिलेंडर की कीमत में दो सौ रुपए कटौती का फैसला किया गया है। ऐन चुनाव के पहले राष्ट्रभ्राता को बहनों की याद आना केवल छलावा है।

राजेंद्र ने आम जनता को आगाह करते हुए कहा कि ऐसे दांव-पेंच करने वाली पार्टी से सतर्क रहें। चुनाव से ठीक पहले कीमत कम कर भाजपा ने  चुनावी दांव खेला है। चुनाव के कारण कीमत 2 सौ रुपए घटाने वाले भाजपा नेता चुनाव जीतने के बाद कीमतें कई गुना बढ़ाते हैं। भाजपा सरकार ने पहले भी जनता के साथ ऐसा ही धोखा किया है। भाजपा अगर चुनाव जीत गई तो फिर से आम जनता को महंगाई की भयंकर मार झेलना पड़ेगा।      

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!