द सीजी न्यूज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ आ रही हैं। अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति 31 अगस्त को जगन्नाथ मंदिर, रायपुर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे विधान सभा रोड, सड्डू स्थित ब्रम्हाकुमारी संस्थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम का शुभारम्भं करेंगी।
इसके बाद राष्ट्रपति महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम राजभवन रायपुर में करेंगी। दूसरे दिन 1 सितम्बर को बिलासपुर के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बिलासपुर से लौटने के बाद वे राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
