Breaking News

अमित शाह ने जारी किया कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र : शराब घोटाला, कोयला घोटाला से लेकर पीडीएस, चावल, यूरिया, जुआ-सट्‌टा घोटाले की फेहरिस्त

द सीजी न्यूज

राजधानी रायपुर में आज मौसम के साथ ही राजनीति का तापमान भी काफी ज्यादा रहा। एक ओर राहुल गांधी बीजेपी पर हिंसा और नफरत फैलाने के आरोप लगाते रहे तो दूसरी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दीनदयाल ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर दिया। शाह ने 21 सौ करोड़ के शराब घोटाले को टिप बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार इससे कहीं ज्यादा का है।

आरोप पत्र की अहम बातें :

  • भूपेश बघेल एक नजर में : इसमें मुख्यमंत्री को लेकर कई तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है।
  • आरोप पत्र में शराबबंदी को लेकर गंगाजल की कसम खाने का कार्टून बनाया गया है।
  • कहिस बहुत कुछ – करिस कुछू नई : आरोप पत्र में उन वादों की याद दिलाई गई है, जिसे पूरा नहीं किया गया। इसमें मंडी टैक्स, संविदा नियुक्ति, एयरोसिटी, लाइट मेट्रो, वर्ल्ड लेवल स्कूल, छत्तीसगढ़ सेवा ग्राम, जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क, रीपा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क जैसी योजनाओं का जिक्र किया गया है। भूपेश सरकार ने इनका वादा किया लेकिन पूरा नहीं किया।
  • घोटालेबाज सरकार: इसमें सरकार पर आरोप लगाया गया है भ्रष्टाचार का। यूरिया घोटाला, चावल घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी घोटाला, डीएमएफ घोटाले का जिक्र।
  • तेंदूपत्ता घोटाला: 1000 करोड़ की खरीदी कम हुई।
  • गरीबों को नहीं मिले मकान: 16 लाख गरीबों को नहीं मिले मकान।
  • किसानों को धोखा : किसानों को समर्थन मूल्य का पैसा केंद्र दे रही है और राज्य सरकार श्रेय ले रही है। कर्ज माफी, सिंचाई क्षमता दोगुनी समेत कई वादे अधूरे।
  • राजीव मितान क्लब : कांग्रेसियों को पैसा बांटने का जरिया बना।
  • रोजगार का वादा फेल : युवाओं के हक का 15000 करोड़ गबन किया।
  • नशे की गिरफ्त में छत्तीसगढ़: उड़ता पंजाब की तर्ज पर उड़ता छत्तीसगढ़ का आरोप लगाया है।
  • धर्मांतरण और तुष्टिकरण: आदिवासियों का शोषण कर रही सरकार।
  • शराबखोर सरकार: शराबबंदी के नाम पर जनता को छला।
  • चावल के कटोरे में सेंध : 600 करोड़ का पीडीएस घोटाला किया।
  • पीएससी घोटाला : भाई भतीजावाद भर्ती में।
  • ऑनलाइन सट्‌टा को संरक्षण दिया : नेताओं और अधिकारियों ने बढ़ावा दिया।
  • कोयला परिवहन घोटाला : हजारों करोड़ का घोटाला। ईडी ने संपत्तियां जब्त की।
  • वन विभाग में लूट : 4000 करोड़ का घोटाला।
  • गौठान घोटाला: 268 करोड़ का घोटाला किया।
  • डीएमएफ घोटाला : खुद कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विधानसभा में जिक्र किया।
  • शिक्षक भर्ती घोटाला: पदोन्नति के नाम पर पैसे लिए गए।
  • तबादला उद्योग: राज्य में ट्रांसफर के नाम पर उगाही।
  • किलोल मासिक पत्रिका में करोड़ों का घोटाला : जबरन खरीदी गई मासिक पत्रिका।
  • साड़ी तक में घोटाला : आदिवासियों के लिए मोदी जी ने जो साड़ी भेजी, उसमें भी घोटाला किया।
  • कोरोना में सेस के नाम पर करोड़ों का खेल : सेस के नाम पर करोड़ों लिए, लेकिन खर्च नहीं किया।
  • अपराधियों को कानून का डर नहीं : दुष्कर्म, मर्डर, चाकूबाजी की घटनाएं काफी बढ़ी। हर रोड तीन बलात्कार।
  • माफियाराज : अश्लील सीडी कांड का जिक्र। ईडब्ल्यूएस मकानों को हड़पने का आरोप।
  • 1 लाख करोड़ से अधिक का घोटाला : विधायक शैलेष पांडेय का जिक्र, जिन्होंने पुलिस स्टेशन में रेटलिस्ट लगाने कहा था, मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जिक्र जिन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों का जिक्र किया, विधायक बृहस्पति सिंह का जिक्र जिन्होंने पुलिस के खिलाफ धरना दिया था।
  • चिटफंड कंपनियों के नाम पर जमीनों का बंदरबांट
  • लैंड जेहाद : पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों को छत्तीसगढ़ में 25 एकड़ जमीन दी।

क्या कहा रमन ने – गली-सड़कों से आज एक ही आवाज, ए दारी भ्रष्ट सरकार ल बदलबो। जन घोषणा पत्र के सारे वादे झूठे। प्रदेश में लूट के साथ अपराध भी बेलगाम हो गए हैं। 600 करोड़ चावल, 500 करोड़ कोयला और 2000 करोड़ का शराब घोटाला किया गया। जुआ-सट्टा को संरक्षण देने‌ वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगे। 

अजय चंद्राकर ने ये कहा आरोप पत्र एक छोटा सा दस्तावेज है। कांग्रेस एक ऐसी सरकार है जो स्वयं के राजस्व को चोरी करती है। इस सरकार ने कोरोना में 1 रुपये भी खर्च नहीं किया। ये पहली सरकार है जो माफिया को संरक्षण देती है। टारगेट किलिंग करवाती है।

 

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!