द सीजी न्यूज
दुर्ग । शिवनाथ नदी के पुराने पुल में बीती रात करीब एक बजे एक वाहन के गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। आज सुबह से वाहन को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार जुटी रही। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे वाहन को निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार वाहन में सवार चारों लोग बोरसी दुर्ग के निवासी हैं।
मंगलवार देर रात राजनांदगांव रोड पर स्थित एक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे एक परिवार के चार लोग पुराने पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने से वैन नदी में जा गिरी। पानी में डूबने से चारों की मौत हो गई। अंजोरा से दुर्ग लौट रही बोलेरो पिकअप वैन में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिसमें एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम ललित साहू बताया जा रहा है। परिवार के लोग राजनांदगांव से दुर्ग जिले की ओर आ रहे थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
