Breaking News

विश्व बैंक कॉलोनी में 98 लाख से किया जाएगा आरसीसी रोड का निर्माण : महापौर निर्मल कोसरे ने किया भूमिपूजन

  • कन्या शाला में होगा मॉडल टायलेट का निर्माण

द सीजी न्यूज

भिलाई-3 / भिलाई – चरोदा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 7  विश्व बैंक कॉलोनी में 98 लाख रुपए की लागत से आरसीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए महापौर निर्मल कोसरे ने बुधवार को भूमिपूजन किया। उन्होंने भिलाई-3 के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में मॉडल टायलेट निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया गया।

भिलाई – चरोदा में जनभावना के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विश्व बैंक कॉलोनी के सेक्टर 01 और 02 में आरसीसी रोड का निर्माण कार्य 98 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। कन्या शाला में 6 लाख रुपए की लागत से मॉडल टायलेट बनाया जाएगा।

महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि विश्व बैंक कॉलोनी में सड़क निर्माण की पुरानी मांग थी। इस सड़क के बन जाने से कॉलोनी के लोगों की आवाजाही में होने वाली दिक्कतें दूर होगी। कन्या शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए मॉडल टायलेट का निर्माण भी स्वच्छता की दृष्टि से बेहतर है। आने वाले दिनों में और भी अनेक विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मोहन साहू, मनोज कुमार डहरिया, एम. जॉनी, वार्ड 7 के पार्षद संतोष तिवारी, पार्षद टेनेन्द्र ठाकरे, पूर्व पार्षद आशीष वर्मा, कन्या शाला की प्राचार्य निशा जैन, सीएसई खिलेश्वर वर्मा, अभिषेक वर्मा, शिक्षकगण जितेंद्र मढ़रिया, देशबंधु शर्मा, तनुजा दीवान, सुनीता गजपाल, हर्षप्रभा साहू, दीप्ति पटनायक, गणमान्य नागरिक हुसैन अहमद, सुरेश वर्मा सहित नगरवासी उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!