Breaking News

महापौर ने विकास कार्यों की समीक्षा की : पेंडिंग कार्यों को तेजी से पूरा करने दिये निर्देश : निगम कमिश्नर ने राजस्व वसूली बढ़ाने कहा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आज नगर निगम के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। निगम अधिकारियों की बैठक में महापौर ने कहा कि किसी भी काम में लेटलतीफी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में सभी विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश देने के साथ ही महापौर ने शहर के उद्यानों, तालाबों के विकास व सौंदर्यीकरण, पेयजल व्यवस्था, नालियों व नालों की सफाई, सड़क निर्माण, पैचवर्क आदि कार्यों की समीक्षा की गई।

महापौर ने समयसीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त तरीके से सभी विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिये। विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने कहा गया। महापौर ने कहा कि दुर्ग शहर को सुंदर, स्वच्छ और स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में सभी अधिकारी समन्वय से कार्य करें। महापौर ने सभी नालों, नालियों की सफाई व्यवस्थित रूप से कराने कहा। सफाई के साथ पेयजल, स्ट्रीट लाइट से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने कहा।

निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का सुगम प्रबंधन करने और इससे संबंधित संधारण कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश भी दिये गए। शहर में खाली जगहों पर वृक्षारोपण, इंदिरा मार्केट के दुकानों के बाहर गमला वितरण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने के निर्देश भी दिये गए। उन्होंने गौरवपथ सौंदर्यीकरण कार्यो में तेजी लाने और शिवनाथ नदी मुक्तिधाम मार्ग में बन रहे सीमेंट रोड का काम जल्द पूरा करने कहा।

निगम आयुक्त ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी इंडस्ट्रियल पार्क योजना के अंतर्गत महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क क्षेत्र उपा में विकास कार्य करने कहा। उन्होंने गौठान के निर्माण कार्यो की जानकारी ली। गौठान में हो रहे कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। धमधा नाका ओवरब्रिज के आसपास, जिला अस्पताल और महिला समृद्धि बाजार के पास से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

गंजमंडी कॉम्पलेक्स के आसपास निरीक्षण कर स्थल चिन्हित कर शौचालय निर्माण करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू, भोला महोबिया, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, राजेश पांडेय, जितेंद्र समैया, वीपी मिश्रा, आरके पालिया, संजय ठाकुर, गिरीश दीवान, जावेद अली, आरके बोरकर, दुर्गेश गुप्ता, शुभम गोईर मौजूद रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!