आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मदिरा का विक्रय करने वाले अपराधियों पर लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। 7 सितंबर को आबकारी विभाग दुर्ग को सूचना प्राप्त हुई कि धमधा क्षेत्र में लगभग रात्रि 10 बजे मोहरेंगा, खजरी मार्ग पर एक चार पहिया वाहन से अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग ने बताया कि मोहरेंगा, खजरी मार्ग पर एक वैगन आर कार को रोककर तलाशी लेने पर कार के अंदर से अवैध रूप से 6 पेटियों में रखी 270 पाव नान ड्यूटी पेड मसाला मदिरा बरामद किया गया।
आरोपी को अवैध रूप से गांजा बेचते हुए कुल 2.25 कि.ग्रा. गांजा के साथ गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 8(सी.) और 20(बी.) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। बरामद किये गये गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य 22 हजार 500 रुपये है। इस कार्यवाही से अवैध गांजा विक्रेताओं में हड़कंप है।
आबकारी विभाग को पाटन क्षेत्र में ग्राम घोरारी में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब के निर्माण और विक्रय की सूचना मिलने पर 7 सितंबर को तड़के सुबह दुर्ग जिले के आबकारी स्टॉफ द्वारा ग्राम घोरारी में दबिश दिये जाने पर 3 प्रकरणों में कुल 975 लीटर अवैध महुआ शराब और 21560 कि.ग्रा. महुआ लाहन और शराब बनाने के उपकरण मौके से बरामद किये गए। छ.ग. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, च. 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
7 सितंबर को ही ग्राम गाड़ाडीह चौक के पास अपने वाहन में अवैध शराब ढककर विक्रय करने वाले 2 आरोपियों मुकेश कुमार और फिरोज खान से क्रमशः 24 पाव कोलंबिया व्हिस्की और 23 पाव मसाला मदिरा के साथ 2 दोपहिया वाहन क्रमशः बजाज प्लेटिना और होण्डा एक्टिवा जप्त किया गया।
आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया । जप्त मदिरा, लाहन, शराब बनाने के उपकरण और जप्त वाहनों का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 13 लाख 14 हजार 552 रुपये है। जिले में शराब एवं मादक पदार्थाे के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम हेतु शिकायत दर्ज कराये जाने बाबत् टेलीफोन नंबर 0788-2325836 जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग के टोल फ्री शिकायत नंबर 14405 पर भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
