Breaking News

10 करोड़ की लागत से होगा जिला अस्पताल का आधुनिकीकरण

  • दुर्ग जिला अस्पताल के जीर्णोद्धार से निजी अस्पतालों की तर्ज पर नागरिकों को मिलेंगी सुविधाएं
  • सुविधा का विस्तार करने की जाएगी डॉक्टरों की नियुक्ति   

द सीजी न्यूज

आज कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने चिकित्सा अधिकारी जे.पी. मेश्राम व उनके अधीनस्थ कार्यरत नोडल अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की। जिला अस्पताल वर्तमान में एक क्षेत्रीय केन्द्र के रूप में कार्य कर रहा है, जिसमें जिले के अलावा दूसरे जिले से भी मरीज इलाज कराने आते हैं। उनकी सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। अस्पताल आधुनिक मशीनरी के साथ लैस रहेगा। यहां वह सब सुविधा दी जाएगी जो एक निजी व बड़े अस्पतालों में दी जाती है।

समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला अस्पताल के विस्तार करने के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल को निजी अस्पताल के तर्ज पर आधुनिकीकरण करने कहा। इसके लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की। अस्पताल की सुविधा बढ़ाने के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। सुपेला में स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में 2 डॉक्टर, जिला अस्पताल में 14 डॉक्टर और मेडिकल ऑफिसर व धमधा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में 4 डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। अस्पताल के प्रांगण में हरा-भरा गार्डन बताया जाएगा।

डिप्टी कलेक्टर करेंगे रोजाना अस्पताल का निरीक्षण 

कलेक्टर ने विभिन्न डिप्टी कलेक्टर्स को जिला अस्पताल का दिन और रात की पाली में निरीक्षण करने कहा है। अस्पताल में निरीक्षण के दौराण किसी प्रकार की असुविधा दिखने पर तुरंत कार्यवाही कर सुधार कराया जाएगा।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!