द सीजी न्यूज
दुर्ग / आज 11 सितम्बर को कुल 4 नये प्रकरण डेंगू एलिजा पॉजिटिव के मिले हैं। भिलाई नगर निगम क्षेत्र से सेक्टर 3 से 1, मरोदा सेक्टर से 1, वसुंधरा नगर, भिलाई 3 से 1, केम्प-1 भिलाई से 1 मरीज मिला है। वर्तमान में 13 मरीज भर्ती है। सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मॉस्किटो सोर्स रिडक्सन का कार्य दैनिक रूप से किया जा रहा है।
डेंगू के लक्षण – ठंड लगने के साथ अचानक बुखार आना, सिर व मांसपेशियों व जोड़ो में दर्द, ऑंखों के पिछले भाग में दर्द होना, जी मिचलाना और उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक मुंह और मसूड़ों से खून आना और त्वचा पर चकते उभरना।
आप सावधान रहें
शरीर को पूरे तरीके से ढकने वाला पोशाक पहनें। मास्किटो रिपेलेंट का प्रयोग करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
सप्ताह में एक दिन घर के सारे कन्टेनर जैसे कूलर, पानी टंकी व अन्य पात्र को एक दिन खाली कर सूखने के बाद पानी का जल भराव करें।
घरों के आसपास पानी जमा होने वाले वस्तु जैसे गमला, टायर, टूटे फूटे बर्तन आदि को तत्काल नष्ट करें।
घर के आसपास पानी जमा होने पर गाड़ी का जला हुआ तेल डालें।
डेंगू के मच्छर केवल दिन में काटते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
