द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम दुर्ग की टीम ने आज सड़क घेरकर दुकानों के बोर्ड आदि रखने पर सख्त कार्रवाई की। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर बाजार अधिकारी जावेद अली, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, चंदन मनहरे, भुवनदास साहू, ईश्वर वर्मा सहित अन्य कर्मचारियों की टीम ने उतई टेम्पो चौक सहित मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामने लगभग 25 फीट आगे तक अतिक्रमण कर रखे गए दुकानों के बोर्ड जब्त किये।
जब्त किए गए सभी बोर्ड को नगर निगम परिसर में रखा गया है। दुकानों के सामने बोर्ड की आड़ लेकर अतिक्रमण करने पर अफसरों ने सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दुकानों के सामने अतिक्रमण किये जाने से आवागमन प्रभावित होता है। दुर्घटनाएं होने की संभावना भी रहती है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
