द सीजी न्यूज
दुर्ग/ जिले के कुछ हिस्सों में डेंगू के मरीज रोज मिल रहे हैं। 12 सितम्बर को डेंगू के 9 नये मरीज मिले। इसमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र में सेक्टर-2 से 2, सेक्टर-7 से 1, केम्प-2 भिलाई से 1, रिसाली से 1, नगर निगम दुर्ग से 4 मरीज मिले हैं। वर्तमान में 16 मरीज भर्ती है। सभी का इलाज चल रहा है और किसी भी मरीज की हालत गंभीर स्थिति में नहीं है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मॉस्क्टिो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया जा रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
