द सीजी न्यूज
भिलाई/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर निगम भिलाई के अंतर्गत खुर्सीपार में नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम (मिनी) का लोकार्पण किया। 3 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में बैडमिटन कोर्ट, 2 नग वुडन फ्लोरिंग, टेबल टेनिस के तीन कोर्ट, कैरम रूम, 3 बोर्ड शतरंज और एक हाल बनाए गए हैं।
इंडोर स्टेडियम से अब खिलाड़ियों को खेलने की बेहतर सुविधाएं मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खिलाड़ियों से खेल के संबंध में रू-ब-रू चर्चा भी की।
मुख्यमंत्री ने किया बीपीओं सेंटर का लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बीपीओं सेंटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर में युवकों से चर्चा करते हुए अवगत कराया कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार हेतु निजी संस्थाओं को आगे ला रही है। ताकि, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। भिलाई के इस बीपीओ सेंटर के माध्यम से लगभग 700 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल व अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal




