द सीजी न्यूज
रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। रायगढ़ स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार को सुबह 9 बजे हुई 5 करोड़ 62 लाख की डकैती के मामले में बलरामपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। आरोपियों के पास से ओडिशा नंबर की एक ट्रक और क्रेटा कार भी बरामद हुई है। इसी ट्रक में लूट के गहने और कैश भरकर डकैत झारखंड जा रहे थे।
बलरामपुर एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कैश बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कल देर शाम यह जानकारी मिली कि रायगढ़ बैंक डकैती में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार बलरामपुर जिले में सीसीटीवी फुटेज में देखी गई है। रामानुजगंज में छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर चेकपोस्ट पर देर रात पुलिस ने एक ट्रक की जांच की। ट्रक से कैश और सोना बरामद किया गया। ट्रक के आगे चल रही क्रेटा कार को भी रुकवाया गया।
आरोपियों के पास से बैंक डकैती में प्रयोग के किए गए पिस्टल और चाकू भी बरामद किया गया है। बलरामपुर एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी जब्त नगदी रकम और जेवरातों का मिलान किया जा रहा है। घटना में शामिल फरार आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच के बाद मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


