- निगम आयुक्त सहित निगम अधिकारियों के साथ जलजमाव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण
- कई घंटे तक लगातार वार्डों का दौरा करते रहे महापौर और निगम आयुक्त
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ बीती रात शहर में लगातार बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों में पानी भर गया। महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सुबह से ही अधिकारियों की टीम के साथ निचली बस्तियों में जल भराव की समस्या का जायजा लिया। तत्काल पानी निकासी के इंतजाम करने के निर्देश दिये। जलभराव वाले इलाकों में अफसरों की टीम के साथ महापौर लगातार डटे रहे और पानी निकासी की तत्काल व्यवस्था की।
महापौर धीरज बाकलीवाल, निगमआयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने केलाबाड़ी रानी लक्ष्मी बाई चौक पर नाले में फंसे कचरे को निकालने कहा। इसके बाद पानी का बहाव तेजी से होने लगा। शंकर नगर के पास अपोलो फार्मेंसी के सामने नाले का पानी बहाव तेजी से करने जरूरी व्यवस्थाएं की गई। शंकर नगर दुर्गा चौक के पास नाले का निरीक्षण कर महापौर धीरज बाकलीवाल ने आवश्यक निर्देश दिए।
वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद उषा ठाकुर के घर के पास बारिश के कारण कच्चा मकान गिर गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने पीड़ित घरवालों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। वहां मौजूद अधिकारी को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ित परिवार को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
हेरिटेज स्कूल के सामने नाला और शक्ति नगर वार्ड में पानी की निकासी की स्थिति देखने के बाद जल जमाव की समस्या को देखते हुए निगम कर्मचारियों से युद्ध स्तर पर काम करने कहा। ताकि, जल्द से जल्द जल भराव की समस्या का निराकरण हो सके। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, जितेंद्र समैया, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, मोहित मरकाम आदि मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


