Breaking News

दुर्ग के कांग्रेसियों ने एक दिन पहले ही मना ली शहीद भगत सिंह की जयंती : किरकिरी से बचने ये किया …

द सीजी न्यूज

शहर कांग्रेस कमेटी, दुर्ग का अजब हाल है। यहां कांग्रेसियों ने शहीद भगत सिंह के जन्मदिन 28 सितंबर से एक दिन पहले ही जन्मदिन मना लिया। राजीव भवन में बाकायदा कार्यक्रम आयोजित कर शहीद भगत सिंह के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल सहित कांग्रेसी उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद अचानक खबर मिली कि शहीद भगत सिंह का जन्मदिन एक दिन बाद है।

चूंकि शहीद भगत सिंह के जन्मदिन का कार्यक्रम हो चुका था, लिहाजा जन्मदिन कार्यक्रम का समाचार और फोटो अखबारों और वेब पोर्टलों को न भेजने की हिदायत दी गई। हालांकि, तब तक कई उत्साही कांग्रेसी वाट्सएप ग्रुप में फोटो पोस्ट कर चुके थे।

दरअसल, आज एक कांग्रेस नेता ने अनजाने में सुबह शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शत-शत नमन करते हुए वाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया। इसके बाद आनन फानन में राजीव भवन में शहीद भगत सिंह जयंती मनाने की तैयारी कर ली गई। कांग्रेस नेताओं को कार्यक्रम की सूचना देकर सुबह 10 बजे राजीव भवन में बुलाया गया। कार्यक्रम होने के दौरान ही यह खबर मिली कि शहीद भगत सिंह की जयंती कल 28 सितंबर को है। किरकिरी से बचने के लिए प्रेस विज्ञप्ति और फोटो जारी न करने की हिदायत देकर कांग्रेस नेता वहां से रवाना हो गए।

लेकिन,,, ऐसी खबरें छुपती कहां हैं …

द सीजी न्यूज में पूरी खबर छप गई फोटो के साथ … 

Check Also

वोरा ने खाद्य विभाग की नाकामी पर साधा निशाना : कहा – तीन माह से गरीबों की शक्कर गायब, ई-केवाईसी का काम भी पेंडिंग

द सीजी न्यूज दुर्ग। खाद्य विभाग की लापरवाही और नाकाम व्यवस्था को लेकर पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!