Breaking News

भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन को हाईकोर्ट से मिली जमानत

द सीजी न्यूज

पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। प्रीतपाल आज जेल से रिहा हो गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें 24 जुलाई को हिरासत में लिया गया था। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रहे प्रीतपाल बेलचंदन पर करोड़ों रुपए की गड़बड़ी का आरोप है। आरोप के अनुसार भाजपा शासनकाल में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष के रूप में प्रीतपाल बेलचंदन और निर्वाचित संचालकों ने 8 अगस्त 2014 से 12 जून 2020 के बीच पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ से बिना अनुमति 234 प्रकरणों में 13.50 करोड़ की अनुदान राशि की गड़बड़ी की। इसी अवधि में बैंक के बिल्डिंग निर्माण के लिए पैसों की हेराफेरी की गई। किसानों को लोन देने के बाद एकमुश्त समझौता योजना में 186 प्रकरणों में छूट प्रदान कर 1.75 करोड़ का गबन किया गया। इसी मामले में पुलिस ने प्रीतपाल को गिरफ्तार किया था। आज हाईकोर्ट से प्रीतपाल को जमानत मिल गई।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!