Breaking News

रायपुर एयरपोर्ट में पीएम नरेन्द्र मोदी की अगवानी करेंगे संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत 

द सीजी न्यूज

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। वे विशेष विमान से राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और यहां से बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। राज्य सरकार की ओर से संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनकी अगवानी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 30 सितम्बर को दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे रायपुर विमानतल पहुचेंगे और यहां से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बिलासपुर से विमान द्वारा प्रधानमंत्री मोदी शाम 4.50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और यहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत व विदाई के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को नियुक्त किया है।

Check Also

पट्टाविहीन परिवारों का वर्षों पुराना सपना होगा साकार, मिलेगा मालिकाना हक : भोजराज सिन्हा

नगर निगम भिलाई क्षेत्र में शासकीय भूमि पर 20 अगस्त 2017 के पूर्व से निवासरत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!