द सीजी न्यूज
दुर्ग। सुराना कॉलेज वार्ड नंबर 40 में आज 1 अक्टूबर को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। वार्ड पार्षद नजहत परवीन के नेतृत्व में नागरिकों के साथ करीब एक घंटे श्रमदान किया गया। यह संकल्प लिया गया कि अपना देश, अपना प्रदेश, अपना शहर और अपने वार्ड को स्वच्छ बनाएंगे और स्वच्छता का संदेश सभी को देंगे। स्वच्छ रहेंगे तो सभी स्वस्थ रहेंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद, सांई मंदिर समिति कसारीडीह दुर्ग के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, एमआईसी मेंबर पार्षद दीपक साहू, विपिन बोहरा, नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेश भारती, वार्ड सुपरवाइजर प्यारेलाल बडेल, अभिषेक तिवारी सहित नागरिकगण उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

