द सीजी न्यूज
दुर्ग/ स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिक निगम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडरों ने श्रमदान किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि हरेक नागरिक की सहभागिता से ही दुर्ग क्लीन सिटी बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की।
आज स्वच्छता अभियान के दौरान विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद, एसडीएम मुकेश रावटे, निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, निगम के स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर सहित स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, स्व सहायता समूह, आंगनबाड़ी, अधिकारी/कर्मचारि
स्वच्छता अभियान के तहत नाना-नानी, दादा-दादी पार्क और लोक कला मार्ग में श्रमदान करते हुए राजेंद्र पार्क चौक पर मोतीलाल वोरा प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद राजेंद्र पार्क चौक से गांधी चौक तक स्वच्छता ही सेवा रैली निकाली गई और गांधी चौक में गांधी जी की प्रतिमा की सफाई करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शहर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर विश्वनाथ पाणिग्रही द्वारा स्वच्छता के नारे लगाते हुए स्वच्छता हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया। विज्ञान विकास केंद्र की प्रशासनिक अधिकारी उर्मिला ओझा साथ केंद्र की सभी छात्राओं के अलावा मुस्कान फाउंडेशन के सदस्यों ने अभियान में भागीदारी निभाई। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सुरेखा, विकास यादव, रानी देशमुख, पीआईयू कुणाल, पीआईयू राहुल मोराने, एपीएम मनीष यादव, एपीएम कुलेश्वर चंद्राकर, सफाई दरोगा सुरेश भारती, राजू सिंह, परमेश्वर, फरदीन सिद्धिकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


