Breaking News

अपेक्स बैंक में भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा स्थगित

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) रायपुर द्वारा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) नवा रायपुर के विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया गया था। दो पालियों में होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) में सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर), कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग), कनिष्ठ प्रबंधक-2, कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ, मुख्य लेखापाल), उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक भर्ती के लिए परीक्षा होनी थी।
राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता घोषित होने के कारण छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा इस परीक्षा के आयोजन हेतु निर्वाचन आयोग से सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर के माध्यम से अनुमति मांगी गई है। अनुमति प्राप्त होने की स्थिति में व्यापम द्वारा इस परीक्षा के आयोजन की तिथि पुनः घोषित की जाएगी। भर्ती परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित की जा रही है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!