Breaking News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 107 बोरी में भरी साड़ियां जब्त

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अवैध शराब परिवहन, नगदी राशि व अन्य वस्तुओं पर जिले की अंतर्राज्यीय सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। निगरानी के लिए गठित एसएसटी व एफएसटी दल द्वारा छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लूबंजारी फोरेस्ट चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान वाहन सहित साड़ी, कपड़े से भरे प्लास्टिक की 107 बोरियों को जब्त किया गया।
थाना प्रभारी छुरिया ने बताया कि एसएसटी व एफएसटी दल ग्राम कल्लूबंजारी फोरेस्ट चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान महिन्द्रा ट्रेवल्स बस क्रमांक सीसी 04 एमव्ही 1462 में यात्री वाहन चालक विनय कुर्रे द्वारा 107 प्लास्टिक की बोरियों मेें साड़ी, कपड़ा भर कर ग्रामीण मार्ग अंतर्राज्यीय सीमा से परिवहन करते पकड़ा गया।

टीम द्वारा चालक को सामग्री का बिल पेश करने कहा गया। चालक ने पेश किए गए 74 नग बिल मेें से 58 नग बिल में ट्रक क्रमांक सीजी 04 एम 1462 और 16 नग बिल में ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमव्ही 1462 लेख होना त्रुटिपूर्ण पाया गया। यात्री वाहन में भारी मात्रा में माल परिवहन करना और विधानसभा निर्वाचन को प्रभावित करने की आशंका होने पर यात्री वाहन सहित साड़ी, कपड़ा से भरे 107 प्लास्टिक की बोरी को धारा 102 अंतर्गत जब्त किया गया। टीम द्वारा जप्त यात्री वाहन व साड़ी को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना छुरिया को पेश किया गया है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!