- सम्मेलन में उपस्थित मातृ शक्ति की मौजूदगी बता रही है कि भाजपा की जीत सुनिश्चित – गजेंद्र यादव
द सीजी न्यूज
दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दुर्ग के सांसद विजय बघेल, विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन विशेष रूप से उपस्थित रहे। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं द्वारा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने मात् शक्ति से आव्हान किया गया। चुनाव जीतने के लिए आवश्यक टिप्स दिए गए।
इस अवसर पर दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी के सम्मान के लिए नारी सम्मान विधेयक पारित कराया है। प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ का भविष्य गर्त में डाल दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार विभिन्न जनहित कार्य योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन के उत्थान की दिशा में लगातार प्रयास किये। बघेल ने दुर्ग शहर के विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव को भारी मतों से विजय श्री दिलाने कमर कसने का आव्हान किया।
दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि दुर्ग शहर विधानसभा की जीत की चाबी शहर के मातृ शक्ति के हाथ में है। जब मातृशक्ति ठान लेती है तो वहां पर सब कुछ संभव है। दुर्ग शहर में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित हैं। दुर्ग शहर के विधायक पिछले 10 वर्षों से शहर में विधायक हैं। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ लबारी ( झूठ ) बोला है। उन्होंने हर समाज से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन आज समाज के पदाधिकारी मुंह ताकते फिर रहे हैं। उन्हें विधायक द्वारा सामाजिक कार्यों या सामुदायिक भवन आदि के लिए राशि कब मिलेगी। अब चुनाव में सभी को मिलकर इसका जवाब देना होगा।
कार्यक्रम को भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, माया बेलचंदन ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री गायत्री वर्मा और आभार जिला महामंत्री जयश्री राजपूत ने किया।
सम्मेलन में उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, अलका बाघमार, राजा महोबिया, जितेंद्र राजपूत, सेवकराम धेनू सेवक मंडल अध्यक्ष मदन वढई, सुनील अग्रवाल विजय ताम्रकार सुनील साहू नीतू श्रीवास्तव रेखा यादव रूपेश्वरी साहू चंद्रिका साहू, केसर गौर, प्रीती खरे, प्रिया ठावरे, मौसमी ताम्रकार शीतल जांगिड़ रोशनी साहू झरना वर्मा श्वेता कनौजिया प्रीति साहू अंजू तिवारी तनुजा बघेल दिनेश्वरी तुरकर हेमलता साहू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

